धौलपुर: रिको में ओबीसी समाज व भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की थी जातिगण टिप्पणी
धौलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा जातिगत टिप्पणी के विरोध में एडवोकेट जोगेंद्र सिंह राना के नेतृत्व में ओबीसी समाज और भाजपा के नेताओ ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर एडवोकेट जोगेंद्र सिंह राना ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओबीसी समाज से माफी मांगनी चाहिए।