धौलपुर: कोतवाली थाना इलाके से ₹40000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कट्टा और दो कारतूस बरामद
धौलपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने फरार इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश घर 12 से अधिक चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। जिस पर एसपी धौलपुर की ओर से 10 हजार रुपए और मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है।