धौलपुर: मरम्मत कार्य के चलते कल धौलपुर शहर के कई इलाकों में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली
धौलपुर में विद्युत लाइनों पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शनिवार को धौलपुर शहर के कई इलाकों में 5 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम के एआरओ गणेश कुमार झा ने बताया कि 10 फरवरी 2024, दिन शनिवार को आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिस कारण जीटीआर सब स्टेशन की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।