धौलपुर: कोतवाली पुलिस द्वारा चोरों के विरूध्द त्वरित कार्यवाही,चोरी गये ट्रैक्टर ट्रॉली को महज 12 घन्टो में किया बरामद
सब इंस्पेक्टर व एएसआई मय गठित टीमों के द्वारा कल रात्रि को छावनी से चोरी हुये ट्रैक्टर को मुखविर की सूचना पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत मोरोली चम्बल के बीहड क्षेत्र से एक ट्रैक्टर स्वराज बिना नम्बरी मय ट्रॉली के बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा थाना सदर धौलपुर पर पंजीबध्द है।