धौलपुर: पुराना शहर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना शहर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के दौरान युवक ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पत्नी के वियोग में आत्महत्या कर लिए जाने के बाद युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।