जहानाबाद: जहानाबाद के मनियारी में वज्रपात का तांडव: गोबर फेंकने गई महिला झुलसी, पटना रेफर
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के मनियारी गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय अरुणि देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। वह खेत में गोबर फेंकने गई थीं, तभी वज्रपात की चपेट में आ गईं। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार शाम पटना रेफर कर दिया गया।