लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 7 जगह छापेमारी कर 1 शराब तस्कर और 16 शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा बुधवार अपराह्न 2:50 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के मुताबिक हलसी थाना क्षेत्र में मानपुर से महिला तस्कर को, हलसी से 3, बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में दोकरिया मोड़ से 1, कजरा थाना क्षेत्र में राजघाट से 2 एवं पुनाडीह से 4,वीरुपुर थाना क्षेत्र में कमरपुर से 3 तथा उत्पाद थाना बडहिया से 3 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.