हसनपुर: सैदनगली थाना पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
सैदनगली थाने के उप निरीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की मारपीट व अन्य कई धारा में फरार चल रहे वारंटी नईम पुत्र हनीफ, सोहित पुत्र महिपाल को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया और दोनों का संबंधीत धारा में चालान कर दिया है।