गोपालगंज: शहर से गुजरने वाली छाडी नदी के दोनों किनारों पर बनेगी सड़क, सरकार का निर्देश: बंजारी मोड़ पर एमएलसी राजीव कुमार ने कहा
शहर के बीचों बीच से होकर गुजरने वाली छाड़ी नदी के दोनों किनारे पर जल्द ही सड़क निर्माण कराने का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर विभाग की तरफ से प्रस्ताव मांगा गया है। शहर के सरेया, हजियापुर, वीएम मैदान, पुरानी चौक होते हुए चिराई घर से सड़क निर्माण कराया जाएगा। उक्त बातें बंजारी मोड़ पर अपने आवास पर सोमवार की दोपहर तीन बजे एमएलसी राजीव कुमार ने दी जानकारी।।