गोपालगंज: कुचायकोट पुलिस ने फर्जीवाड़े के मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने की पुलिस ने फर्जीबाड़ा करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर रविवार की शाम 4:00 बजे कुर्की की कार्रवाई की है। वही फरार चल रहे आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौर गांव निवासी बृजेश कुमार राय बताया गया है। जिसके घर कुचायकोट थाने की पुलिस के द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष ने दी है।