जिला पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा ने दुर्गा मंदिर में माथा टेककर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
रेवाड़ी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिला रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र मीणा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मां के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अयोध्या प्रसाद तिवारी एवं राधे गुरु जी ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र सिंह मीणा को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं, दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रवक्ता कृष्ण कुमार लखेरा ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।
नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने धार्मिक आस्था व्यक्त की और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026