तिलहर: मोहल्ला चौहटिया में मुख्य दरवाजे के निर्माण को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के पहुंचने के बावजूद मारपीट जारी रही
तिलहर के मोहल्ला चौहटिया में मुख्य दरवाजे के निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित मोअज्जम खां का आरोप है कि पड़ोसी आसिफ उर्फ डब्लू ने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें उनकी मां और भाई घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, डायल-112 पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने हंगामा किया और घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। उ