बांका: नव वर्ष पर बांका जिले में 112 कॉल की पुलिस ने की गश्त
Banka, Banka | Jan 1, 2025 बांका जिले भर में नव वर्ष को लेकर दिन भर पुलिस अलर्ट पर रही। खासकर 112 कॉल की पुलिस गस्ती कर लोगों को सुरक्षा प्रदान करती रही। बुधवार को 112 कॉल की पुलिस ने दोपहर करीब 2: 00 बजे बताई कि वे लोग लगातार कॉल पर जाते थे और फिर गस्ती भी सड़कों पर करते थे। ताकि नव वर्ष के मौके पर भ्रमण करने व पिकनिक करने के लिए घर से बाहर निकले लोगों को कोई परेशानी ना हो।