बांका: जिले में धान चोरी की घटनाओं के बाद किसान खलिहानों पर कर रहे हैं पहरेदारी
Banka, Banka | Jan 1, 2025 बांका जिले भर में इन दिनो धान चोरी होने की घटना बढ़ गई है। जिसको लेकर किसान अपने-अपने खलियान पर तैयारी कर रखे धान की रखवाली को लेकर रात में पहरेदारी कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे किसान अजीत सिंह ने बताया वे लोग पिछले 10 दिनों से खलिहान पर रात्रि में धान की बोरी का पहरेदारी कर रहे हैं। ताकि चोरी ना हो जाए। पुलिस भी गस्ती करते रहती है।