बांका: चक्काडीह गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया
Banka, Banka | Jan 1, 2025 चक्काडीह गांव के समीप बुधवार की शाम 6 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार बलारपुर निवासी संदीप कुमार व संपत कुमार बाइक से पूजा कर वापस घर लौट रहा था। चक्काडीह के समीप दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार संदीप कुमार व संपत कुमार जख्मी हो गया।