नागौर: नागौर में करीब एक घंटे बाद जीओ की नेटवर्क सेवा सही हुई, यूजर्स ने ली राहत की सांस
Nagaur, Nagaur | Jul 6, 2025 नागौर शहर सहित जिले भर में रविवार को करीब 1 घंटे बाद जीओ नेटवर्क की सेवा वापस सही हो गई। रविवार देर शाम करीब 8:15 बजे अचानक जीओ का नेटवर्क चला गया। विशेषकर 5G मोबाइल में इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई। इसके बाद देर शाम 9:15 बजे से 9:30 बजे के बीच नागौर मॆं जीओ की इंटरनेट सेवा वापस चालू हो गई,तब जाकर यूजर्स ने राहत की सांस ली।