नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/24 के पास तस्कर व तस्करी का सामान बरामद, कस्टम को सुपुर्द
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने रविवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/24 के पास तस्कर व तस्करी का सामान बरामद किया है। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि बरामद सामान व तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।