नौतनवा: नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को बनाया जा रहा रोजगार परक, SSB कमांडेंट ने दी जानकारी
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का रुझान तस्करी के प्रति से हटाने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं जिसमें सिलाई, कढ़ाई,कंप्यूटर, मोटर बाइंडिंग व पशुपालन, पशुओं के नि:शुल्क चिकित्सा दवा वितरण तथा मुर्गी के चूजे आदि को भी वितरित किया जाता रहता है।