नौतनवा: नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत हरदी डाली प्राथमिक विद्यालय में किसानों और युवाओं को SSB जवान बना रहे हैं सशक्त और जागरूक
भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सरहद की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हुए हैं । हरदी डाली प्राथमिक विद्यालय पर SSB जवानों ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर तमाम किसानों को बेहतर खेती के लिए बीज वितरित किए ।