नौतनवा: गांधी चौक के पास कंटेनर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, चालक फरार
नौतनवा कस्बे के गांधी चौक के पास कंटेनर की चपेट में आने से 55 वर्षीय जगदीश जायसवाल रविवार सुबह घायल हो गए जब तक लोग कुछ समझ पाते की घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा ने बताया वाहन को पकड़ लिया गया है मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्राप्त हो सकेगी।