नौतनवा: वार्ड संख्या 11 वाल्मिकी नगर निवासी अभियुक्त को किया गया 6 माह के लिए जिला बदर
जिलाधिकारी महराजगंज के कम्प्यूटरीकृत वाद के अन्तर्गत धारा 3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अनुपालन में रविवार दोपहर अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र आत्माराम निवासी वार्ड नं0 11 वाल्मिकी नगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज को 6 माह के लिये जिला बदर किया गया है। जिसे थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर भेजा गया।