नौबतपुर में पैक्स अध्यक्षों का बड़ा फैसला!
हम सभी पैक्स अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक पिछले बकाया चावल की राशि का भुगतान नहीं हो जाता और किसानों से धान खरीदारी में आ रही समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हम धान खरीदारी नहीं करेंगे।
किसानों के हित में उठाए गए सभी मुद्दों का उचित निवारण होने तक धान खरीदारी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करे, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।