सुनेल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुनेल में युवा कांग्रेस ने महिलाओं का किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुनेल में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे युवा कांग्रेस द्वारा महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।अंतरष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय निकाय की महिला जनप्रतिनिधि,वार्ड पंच,राजीविका समूह, नारी सुरक्षा समूह,अन्नपूर्णा रसोई महिला स्टाफ,मनरेगा महिला मेट, मनरेगा महिला श्रमिक सहित अन्य महिलाओं का सम्मान किया गया।