भोरे: सिसई टोला मठिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में की लाखो की चोरी, गृह स्वामी ने थाने में दी लिखित शिकायत
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला मठिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर के कमरे का ताला तोड़कर लाखो रुपए मूल्य के सामने की चोरी कर ली है।मामले में गृह स्वामी ने थाने में एक लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक सिसई टोला मठिया गांव निवासी बबलू मिश्र के परिवार के लोग अपने घर में सोए हुए थे।इसी बीच अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया।