भोरे: कल्याणपुर मुसहर टोली में बकरी खरीदने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से किया हमला, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुसहर टोली में बकरी खरीदने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। खबर के मुताबिक बथुआ बाजार निवासी राजू शाह का पुत्र साहब आलमपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुसहर टोली में बकरी खरीदने गया था।