भोरे: बंधु छापर गांव में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, सोने का चैन छीनने का लगाया आरोप
भोरे थाना क्षेत्र के बंधु छापर गांव में किसी भी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के रुदल यादव की पत्नी की शांति देवी ने सीताराम यादव छोटे लाल यादव विद्यावती देवी सहित चार को नामजद व 6अज्ञात को आरोपित किया है।