भोरे: भोरे पुलिस ने कोर्ट से निर्गत 17 अभियुक्त के विरुद्ध इश्तहरो का कराया तामिला,अभियुक्तों के दरवाजे के सामने चस्पाया
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कोर्ट से निर्गत कुल 17 इश्तहारो का विधिवत तामिला कराया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाकर अभियुक्तों के घर के दरवाजे के सामने इश्तिहार को चस्पाया गया। वहीं अभियुक्त को कोर्ट में समर्पण करने हेतु परिजनों से कहा गया। पुलिस ने बताया कि यह सभी अभियुक्त भिन्न-भिन्न कांडों में फरार चल रहे हैं।