भोरे: अमही मिश्र गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के अमही मिश्र गांव में एक युवक की मौत हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आमही मिश्र गांव निवासी गोधन गुप्ता का 29 वर्षीय पुत्र अमोद कुमार गुप्ता बताया गया है।