भोरे: कल्याणपुर टोला रिखईबारी में शराब पीने से मना करने पर एक महिला को मारपीट कर किया जख्मी, पति व देवर के खिलाफ की गई शिकायत
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला रिखईबारी में एक महिला को शराब पीने से मना करने पर उसके पति और देवर ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला शांति देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति राजकुमार शाह शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जब मना करने पर वह नहीं माने और पत्नी के बक्से से जेवर निकलने लगे तो मना किया गया। इस दौरान दोनों में कहा सुनी होने लगी।