बटियागढ़: हिनोती उद्देशा गांव में गाय से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल व एक अन्य युवक को आई मामूली चोट
रविवार देर रात बटियागढ़ हटा मार्ग पर हिनोती उदेशा गांव में बाइक सवार दो लोग सड़क पर गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गए,हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ,जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई, स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को 108 से सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जंहा से एक गम्भीर घायल को जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया,घटना में गाय भी घायल हुई