बटियागढ़: बटियागढ़ में दमोह मार्ग पर बाइक से 3 पेटी अवैध देशी शराब,2 तस्कर पकड़े,भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर कार्यवाही
भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों ने देर रात बटियागढ़ दमोह मार्ग पर अवैध रूप से शराब तस्करी की जानकारी पर बटियागढ़ थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर बाइक सहित 2 तस्करों को पकड़ा,जिनके पास से 3 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी गई,बताया जा रहा बाइक सवार दोनो युवक बाइक क्रमांक mp15 YD 1448 से शराब की तस्करी कर रहे थे,बटियागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।