बटियागढ़: हरदुआ जामसा गांव पहुंचे कलेक्टर सुधीर कोचर, डायरिया प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण व स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर शुक्रवार दोपहर बटियागढ़ ब्लॉक के हरदुआ जामसा गांव पहुंचे यहां उन्होंने डायरिया प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया,व स्वास्थ्य सेवाओं के विषय मे CMHO मुकेश जैन से जानकारी ली,साथ ही स्वास्थ्य अमले को गांव में समुचित प्रबंध और अस्पताल में उचित इलाज़ के निर्देश दिए.कलेक्टर कोचर ने गांव का भृमण कर ग्रामीणों से चर्चा की