बटियागढ़: शहजादपुरा और घूघस में गौशालाओ का निरीक्षण करने पँहुचे दमोह कलेक्टर,नोटिस देने दिए निर्देश
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बटियागढ़ ब्लाक के शहजादपुरा और घूघस में संचालित गौ शालाओ का ओचक निरीक्षण किया.कलेक्टर ने यंहा रिकार्ड रजिस्टर,गायों की संख्या,स्व सहायता समूहों के माध्यम से संचालन कि स्थिति आदि का जायजा लिया,कलेक्टर ने कहा कि गौशालाओं में समूह का कोई व्यक्ति यहाँ नहीं मिला, शायद उनके परिजन या उनके दूसरे रिश्तेदार लोग यहाँ पर काम कर रहे हैं