खरीफ सीजन की तैयारी के तहत ग्राम पाथरमोहदा के भिलाई निवासी किसान श्री लोकेश निषाद ने अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गरियाबंद से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परमिट कटवाकर 4 बोरी सरना धान बीज, 1 बोरी डीएपी एवं 2 बोरी यूरिया प्राप्त किया।
समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होने पर श्री लोकेश निषाद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक कृषि आदान सुलभता से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे खेती की तैयारी सुगमता से हो रही है और कृषि कार्यों को नई गति मिली है।
#Kharif2026 #FarmerWelfare #Gariyaband #CooperativeSociety #vishnudeosai