कलेक्टर श्री बीएस उईके के मार्गदर्शन में जिले में खाद एवं बीज की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी एवं अवैध व्यवसाय पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
कृषि विभाग की टीम द्वारा देवभोग एवं मैनपुर विकासखंड के बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बीज अधिनियम एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर धान बीज जप्त कर सीलबंद किया गया तथा 666 बैग धान बीज के विक्रय पर 10 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया।
प्रशासन किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद एवं बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही सामग्री क्रय करने एवं पक्का बिल लेने की अपील की गई है।
#gariyaband #Agriculture #vishnudeosai #vishnukasushashn
4 views | Gariaband, Chhattisgarh | Jun 3, 2026