Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

#चन्द्रशेखर_आजाद #रावण #जयभीम #ChandrashekharAzadRavan #JaiBhim #BhimArmy #AzadSena #DalitPride

MORE NEWS

नागचून में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
---
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित "उल्लास : एक अभिनव प्रयोग" कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को   नागचून में वन विभाग के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायाधीशगण एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
       इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से संरक्षित एवं विकसित करने का आह्वान भी किया।
        कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविन्द सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से एस.डी.ओ. श्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Environment, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

नागचून में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न --- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित "उल्लास : एक अभिनव प्रयोग" कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नागचून में वन विभाग के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायाधीशगण एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से संरक्षित एवं विकसित करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविन्द सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से एस.डी.ओ. श्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

जिला जेल के स्वास्थ्य शिविर में 269 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
---
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत बुधवार को जिला जेल खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 269 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.एस. राठौड़ ने बताया कि शिविर में सभी 269 बंदियों की हेंड हेल्ड एक्सरे मशीन से जांच की गई।     
       डॉ. राठौड़ ने बताया कि जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बंदियों में टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की शीघ्र पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है। शिविर में परामर्शदाता श्री जितेन्द्र प्रजापति, एक्सरे टेक्निशियन श्री जावेद हुसैन व अन्य कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department of Jail, Madhya Pradesh 
#khandwa

जिला जेल के स्वास्थ्य शिविर में 269 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण --- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत बुधवार को जिला जेल खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 269 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.एस. राठौड़ ने बताया कि शिविर में सभी 269 बंदियों की हेंड हेल्ड एक्सरे मशीन से जांच की गई। डॉ. राठौड़ ने बताया कि जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बंदियों में टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की शीघ्र पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है। शिविर में परामर्शदाता श्री जितेन्द्र प्रजापति, एक्सरे टेक्निशियन श्री जावेद हुसैन व अन्य कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गई। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Jail, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार एवं मंगलवार को आई सी आई सी आई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पद हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सोमपाल सिंह ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र की  प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर निर्माण के लिए प्रेरित करना था। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का पंजीयन, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित एवं ऑनलाइन मूल्यांकन एवं साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। 
        प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ दिलीप पाटीदार ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 89 विद्यार्थी शामिल हुए लगभग 60 विद्यार्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ऑनलाइन परीक्षा में 29 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। एन आई आई टी अधिकारी श्री अमित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 15 विद्यार्थी साक्षात्कार में शामिल हुए जिनकी अंतिम चयन प्रक्रिया अभी शेष है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Higher Education, Madhya Pradesh 
Department of Finance, Madhya Pradesh 
#khandwa

एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न --- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार एवं मंगलवार को आई सी आई सी आई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पद हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सोमपाल सिंह ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर निर्माण के लिए प्रेरित करना था। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का पंजीयन, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित एवं ऑनलाइन मूल्यांकन एवं साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ दिलीप पाटीदार ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 89 विद्यार्थी शामिल हुए लगभग 60 विद्यार्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ऑनलाइन परीक्षा में 29 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। एन आई आई टी अधिकारी श्री अमित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 15 विद्यार्थी साक्षात्कार में शामिल हुए जिनकी अंतिम चयन प्रक्रिया अभी शेष है। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Department of Finance, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

खण्डवा गौरव दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न
---
हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्म दिवस पर खंडवा का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूली विद्यार्थियां ने चित्रकला संबंधी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
        इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के बीच के विद्यार्थियों के "ए ग्रुप" में देवांश कटियारे हॉली स्प्रिट कान्वेन्ट, खण्डवा प्रथम स्थान पर रहे, जबकि देवांश मालवीय हॉली स्प्रिंट कान्वेन्ट, खण्डवा द्वितीय तथा दक्ष सिंह फरे हॉली स्प्रिंट कान्वेन्ट, खण्डवा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के "बी ग्रुप" में प्रथम स्थान पर रुनैना खान संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल खण्डवा, द्वितीय स्थान पर समृद्धि सिंह फरे हॉली स्प्रिट कान्वेन्ट तथा तृतीय स्थान पर भूमिका सैनी हॉली स्प्रिट कान्वेंट स्कूल खण्डवा रहीं। इस चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संगीत महाविद्यालय की शबनम शाह, विश्वास सोनी और भाग्यश्री दरबार के द्वारा निभायी गयी।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#khandwa

खण्डवा गौरव दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न --- हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्म दिवस पर खंडवा का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूली विद्यार्थियां ने चित्रकला संबंधी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के बीच के विद्यार्थियों के "ए ग्रुप" में देवांश कटियारे हॉली स्प्रिट कान्वेन्ट, खण्डवा प्रथम स्थान पर रहे, जबकि देवांश मालवीय हॉली स्प्रिंट कान्वेन्ट, खण्डवा द्वितीय तथा दक्ष सिंह फरे हॉली स्प्रिंट कान्वेन्ट, खण्डवा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के "बी ग्रुप" में प्रथम स्थान पर रुनैना खान संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल खण्डवा, द्वितीय स्थान पर समृद्धि सिंह फरे हॉली स्प्रिट कान्वेन्ट तथा तृतीय स्थान पर भूमिका सैनी हॉली स्प्रिट कान्वेंट स्कूल खण्डवा रहीं। इस चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संगीत महाविद्यालय की शबनम शाह, विश्वास सोनी और भाग्यश्री दरबार के द्वारा निभायी गयी। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

#चन्द्रशेखर_आजाद #रावण #जयभीम #ChandrashekharAzadRavan #JaiBhim #BhimArmy #AzadSena #DalitPride - Khandwa Nagar News