बड़ौत: दरकावदा गांव में हाथों में लाठी-डंडे लिए महिलाओं और पुरुषों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक परिवार पर किया हमला
Baraut, Bagpat | Mar 2, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के दरकावदा गांव की एक वीडियो रविवार सुबह करीब 11:30 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें दर्जन भर महिलाओं व पुरुसों ने लाठी डंडे लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया और धमकी देते हुए चले गए। हाथों में डंडे लिए महिलाओं की दबंगई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला मकान के गेट पर डंडा लेकर हमला करते हुए दिखाई दे रही है।