अशोकनगर देहात थाना पुलिस ने एक 14 वर्षीय लापता बालिका को बिहार के पटना जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।