पटना ग्रामीण: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में डॉग स्क्वायड से हो रही चेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं भाजपा कार्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे चुपके चुपके की जांच की गई। जो लोग भाजपा कार्यालय आ रहे हैं उनकी पूरी डिटेल लिखी जा रही है।