पटना ग्रामीण: पटना के बोरिंग रोड में फायरिंग के बाद पटना पुलिस अलर्ट, शहर के चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी
शनिवार को पटना के बोरिंग रोड़ में बीच सड़क पर हुई फायरिंग और पुलिस मुख्यालय की फटकार के बाद पटना पुलिस अलर्ट पर है। रविवार की सफाई 11:00 बजे से शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। हर वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है। 29 मई को पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।