पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू बोले- “डिब्बे खुलने दीजिए, फिर सब साफ हो जाएगा”
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से एक दिन पहले गुरुवार को दोपहर 3 बजे कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि परिणाम आने तक धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा,इतने दिन हम रुके हैं तो एक और रुक जाते हैं। डिब्बों को खुलने दीजिए देखते हैं क्या होता है। अल्लावारू ने आगे कहा कि यदि मतगणना में कोई गड़बड़ी होती है तो यह चिंता का विषय होगा।