पटना ग्रामीण: RJD MLC सुनील सिंह का विवादित बयान, कहा- मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार में दिखेगा 'नेपाल जैसा नजारा'
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर 3 बजे RJD MLC सुनील सिंह ने मतगणना को लेकर पटना में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार मतगणना में किसी तरह की धांधली या गड़बड़ी हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा। जनता ने इस बार नीतीश बीजेपी को पूरी तरह नकार दिया है।