कानपुर: नौबस्ता पुलिस ने शातिर मोबाइल लुटेरे को किया गिरफ्तार, कई मोबाइल हुए बरामद
नौबस्ता पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शातिर मोबाइल लुटेरे अनुराग द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लुटेरे के पास से पुलिस ने कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके फरार साथी अंकित उर्फ कृष्ण की तलाश की जा रही है।