कानपुर: हत्या और अपहरण करने की धमकी मिलने पर हनुमंत विहार की महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
हनुमंत विहार की रहने वाली सपना तिवारी ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर दबंगों के विरुद्ध शिकायत करते हुए पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता का आरोप है कि उसके प्लॉट का दाखिल-खारिज कराने के नाम पर चार दबंग 1 लाख रुपए की मांग रहे हैं और मना करने पर हत्या और अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं।