भिनाय: प्रमिला रासलोत ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिनाय में भिनाय CBEO का पदभार संभाला
Bhinay, Ajmer | Jul 21, 2026 मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिनाय में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे नवनियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमिला रासलोत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने ब्लॉक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,प्रशासनिक पारदर्शिता और विभागीय योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने को अपनी प्राथमिकता बताया।कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक ली।