पन्ना: सलेहा में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का छापा, 6.70 लाख रुपये की सामग्री जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Panna, Panna | Oct 20, 2024 सलेहा थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने पहला छापा कस्बा सलेहा में स्थित एक कपड़ा दुकान की ऊपरी मंजिल पर मारा, जहां नागेंद्र कुमार जैन (उम्र 54 वर्ष) निवासी सलेहा ने अवैध पटाखे भंडारित कर रखे थे। पुलिस ने लगभग 6 लाख 70 हजार रुपये के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए।