संडीला: भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी ने पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की, मंडल अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी
Sandila, Hardoi | May 25, 2026 हरदोई में किसानों को बिना शर्त पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी ने रणनीति बनाई है। संगठन के मण्डल अध्यक्ष लखनऊ रावेंद्र सिंह चौहान ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।