नवाबगंज: बाराबंकी शहर स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम ईशान कुमार सिंह एवं एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से 'होमगार्ड्स इनरोलमेंट परीक्षा-2025' का शनिवार करीब 2 बजे निरीक्षण किया गया। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इण्टर कालेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज का निरीक्षण किया।