महरौनी: महरौनी कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सीओ महरौनी ने क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों के साथ की बैठक
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महरौनी कोतवाली परिसर में सोमवार शाम के समय पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी द्वारा क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की।