भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने 3 पिकअप पर लदे 29 मवेशियों को जब्त किया, 11 मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 पिकअप पर लदे 29 मवेशी को जब्त करते हुए 11 मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय से शनिवार की देर शाम 6 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि भरगामा थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 पिकअप पर लोड 29 मवेशी को जब्त किया है.